हैकरों के हमले के बाद कई सरकारी वेबसाइट बंद
यूक्रेन पर शुक्रवार को हुए साइबर हमले के बाद से कई सरकारी वेबसाइट बंद हैं। यूक्रेन के अधिकारियों और मीडिया ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओलेग निकोलेंको ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘ बड़े हैकिंग हमले की वजह से विदेश मंत्रालय और कई अन्य सरकारी एजेंसियों की वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद हैं। हमारे विशेषज्ञ पहले ही आईटी प्रणाली के कार्य को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।’’
यूक्रेनस्काय प्रावदा अखबार के मुताबिक देश की कैबिनेट, सात मंत्रियों, कोषागार, राष्ट्रीय आपदा सेवा और राज्य सेवा की वेबसाइट हैकिंग की वजह से उपलब्ध नहीं हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें