डॉक्टर ने किया होम आइसोलेशन का उल्लंघन, कार्रवाई की अनुशंसा - CG Sandesh

डॉक्टर ने किया होम आइसोलेशन का उल्लंघन, कार्रवाई की अनुशंसा

कोविड पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन में रहते हुए भी एक चिकित्सक के द्वारा होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर करते हुए क्लिनिक में मरीजो का इलाज किया गया। होम आइसोलेशन बीके उल्लंघन पर उक्त चिकित्सक पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर से की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया ने बताया कि अम्बिकापुर के शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ प्रज्ञा अग्रवाल का 13 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुआ है।कोरोना पॉजीटिव होने के उपरांत भी डॉ अग्रवाल द्वारा अपने निवास में होम आइसोलेशन का उल्लंघन कर गुदरी चौक स्थित अपनी निजी चिकित्सालय टूथ फेयरी डेंटल क्लीनिक में मरीजों का उपचार कर रही है। उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सक के होम आइसोलेशन के उल्लंघन पर एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा कलेक्टर सरगुजा एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर अम्बिकापुर से की गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें