आइईडी ब्लास्ट में एसएसबी का 1 जवान घायल
जिले में आइईडी ब्लास्ट में एसएसबी का एक जवान घायल हो गया है। ब्लास्ट के बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ताडोकी थाना क्षेत्र के कोसरुंडा कैम्प के पास नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी के जवानों पर हमला कर दिया। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक घायल जवान का नाम जीपी सुरेंद्र है। घायल जवान को रेस्क्यू कर अंतागढ़ लाया गया है। जवान के पैर में गम्भीर चोटें आई हैं। घायल जवान को हेलिकाप्टर से रायपुर लाने की तैयारी है। 5 किलो का आईईडी बरामद माओवादी विरोधी अभियान के तहत माटवाड़ा के बेलचर मार्ग से 5 किग्रा का आईईडी बरामद किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें