महासमुंद : चखना ठेला में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर... - CG Sandesh

महासमुंद : चखना ठेला में शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

महासमुंद पुलिस को 13 जनवरी 22 को मुखबीर से सूचना मिला कि नयापारा महासमुन्द नटवर चखना ठेला के पास में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. पुलिस स्टाफ घटना स्थल नयापारा महासमुन्द नटवर चखना ठेला गये जहां पर आरोपी खेमलाल चन्द्राकर द्वारा लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम खेमलाल चन्द्राकर पिता रामचरण चन्द्राकर उम्र 63 साल साकिन अरंड थाना खल्लारी जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. आरोपी खेमलाल चन्द्राकर के पेश करने पर दो पौवा देशी प्लेन शीशी में 40-40 ML देशी प्लेन शराब किमती 70 रूपये एवं दो प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें