महासमुंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने ग्रहण किया... - CG Sandesh

महासमुंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने ग्रहण किया पदभार

महासमुंद जिले के नए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने 13 जनवरी को जिला पुलिस कार्यालय महासमुंद पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर सहित जिले के अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारियो ने पुलिस अधीक्षक को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया.

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं महासमुंद अनुविभाग के थाना प्रभारियों व पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों की पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक ली गई. बैठक में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया, इसके बाद बारी-बारी, जिले में अपराध की प्रकृति एवं गंभीर अपराधों के बारे में जानकारी, कानून-व्यवस्था की स्थिति, जिले के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ नक्सल गतिविधियों की भी जानकारी ली गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें