रायपुर - एबीवीपी पर गुरु घासीदास के अपमान का आरोप - CG Sandesh

रायपुर - एबीवीपी पर गुरु घासीदास के अपमान का आरोप

छात्र संगठन एबीवीपी पर जोगी कांग्रेस के छात्र विंग ने गुरु घासीदास के अपमान का आरोप लगाया है. जिसके विरोध में जोगी कांंग्रेसियों ने एबीवीपी और सीएम डॉ. रमन सिंह का पुतला रायपुर में दहन किया.


मिली जानकारी के अनुसार एबीवीपी द्वारा प्रदेश स्तरीय अधिवेशन किया जा रहा है, जिसके पोस्टरों में गुरुदासीदास जी का फोटो लगाया गया है, लेकिन इन पोस्टरों को शहर में कई जगहों पर डस्टबिन में चिपकाया गया है. इस तरह एबीवीपी पर बाबा गुरुदासीदास का अपमान किए जाने का आरोप लगा है.


जोगी कांग्रेस के छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू का कहना है कि एबीवीपी लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है. बाबा घासीदास का अपमान पूरे प्रदेश का अपमान है. जोगी कांग्रेस के छात्रों विंग ने एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए पुतला दहन किया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें