अपहरण-हत्या में शामिल एक नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गिरफ्ता... - CG Sandesh

अपहरण-हत्या में शामिल एक नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष गिरफ्तार

बीजापुर: जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 का संयुक्त बल कोरसागुड़ा-आउटपल्ली की ओर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा एक नक्सली जनताना सरकार अध्यक्ष पुनेम मेंहगा उर्फ बुड़ता पिता स्व. कन्ना जाति मुरिया निवासी कोरसागुड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार नक्सली पुनेम मेंहगा उर्फ बुड़ता 12 सितंबर 2019 को तर्रेम निवासी रमेश कुंजाम का अपहरण कर 16 सितंबर 2019 को तर्रेम और सिलगेर के मध्य जंगल में जन अदालत लगाकर रमेश कुंजाम की हत्या करने की घटना में शामिल था। नक्सली पुनेम मेंहगा उर्फ बुड़ता के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में एक स्थाई वारंट लंबित है। शनिवार को थाना बासागुड़ा में कार्रवाई उपरान्त न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें