डोंगरगढ़: माता दरबार के पास दुकानों में लगी आग  - CG Sandesh

डोंगरगढ़: माता दरबार के पास दुकानों में लगी आग

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की पहाड़ी में देर रात आग लगी. जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गयी. घटना पहाड़ा वाली मां के दरबार के पास पहाड़ों पर सजी दुकानों की है. मिली जानकारी के मुताबिक़ इस घटना से 10 दुकाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी है. गनीमत यह है कि इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है.

घटना के बाद वहां तैनात सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया है. आगजनी के पीछे फिलहाल आशंका शॉर्ट—सर्किट को ही माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच शुरु कर ​दी गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें