छत्तीसगढ़ : बर्थडे का जश्न मनाना युवक को पड़ा भारी, चेहरे में लगी आग…
एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) का है. जहां बर्थडे केक काटते वक्त युवक के साथ हादसा होता है. केक कटाने से ठीक पहले केक में स्पार्कल कैंडल में आग लगाया गया जिसके बाद बर्थडे बॉय के दोस्त ने उसके चेहरे में स्नो स्प्रे मारा जिसके बाद आग में गैस का मिलान होते ही उसमें आग की लपटे आ गई और उसका चेहरा जल गया.
आपने अक्सर देखा होगा कि बर्थडे सेलिब्रेट युवा पीढ़ी के लोग एक अलग अंदाज में करते हैं. जिसमें खासकर लड़कों के द्वारा अनुचित तरीके से बर्थडे मनाया जाता है। इसके तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया में आए दिन आते रहते हैं.
जिसमें बर्थडे बॉय की बुरी तरीके से बेल्ट से पिटाई की जाती है. उसके सर पर अंडे फोड़े जाते हैं, दूध, केक इत्यादि जैसे सामान का उपयोग किया जाता है जो बेहद अनुचित है और इसमें कई बड़े हादसे भी हो जाते हैं. बर्थडे बॉय को अंदरूनी चोटें लगती है जो उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं.