दो बहनों को एक ही युवक से था प्रेम, फिर क्यों पीट-पीटकर की ह... - CG Sandesh

दो बहनों को एक ही युवक से था प्रेम, फिर क्यों पीट-पीटकर की हत्या और शव को कुएं में फेंका

बलरामपुर। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा हैं। दो शादी शुदा बहनों ने मिलकर अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपियां दोनों बहने एक ही युवक से प्रेम करती थी और उन्हें शक था कि, मृतक का और भी किसी महिला के साथ प्रेम संबंध है।

इसी शक के चलते दोनों ने मिलकर अपने प्रेमी की पीट पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल ये पूरा मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है। यहाँ पर बागड़ी महुपारा में दो सगी बहन मीना मरकाम और रेखा मरकाम रहती थी। 

दोनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की थी। पति से अनबन होने के बाद पति को छोड़कर दोनों महिला महुपारा गांव में एक साथ रहती थी। इस दौरान दोनों बहनों का संपर्क महादेव पारा निवासी मुकेश मरावी से हुआ। मुकेश भी शादीशुदा था। धीरे धीरे दोनों सगी बहनों को मुकेश से प्यार हो गया और फिर मिलना जुलना शुरू हुआ। मुकेश जब भी महुपारा आता तो दोनों बहनों से जरूर मिला करता था।

एक दिन दोनों बहनों को शक था कि, मुकेश का किसी और महिला के साथ प्रेम प्रसंग है। इसी बात से नाराज दोनों बहनों ने मुकेश को 26 दिसम्बर की दोपहर दो बजे बरहापतरा कुंआ के पास मिलने बुलाया। यहां पर तीनों का इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, महिलाओं ने मुकेश की पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को पास के ही कुएं में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके खिलाफ धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें