महासमुंद - नए एसपी संतोष सिंह ने किया पदभार ग्रहण
महासमुंद जिले के नए एसपी संतोष सिंह ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया. वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों के बीच संवाद बेहद जरूरी है. बातचीत के माध्यम से हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है. वहीं संतोष सिंह ने पुलिस कप्तान के नाते अपनी टीम में बेहतर अधिकारी और पुलिसिंग व्यवस्था रखने के लिए जिले को पहले समझने की बात कही है.
ये होंगी प्राथमिकताएं
एसपी संतोष सिंह ने कहा कि जिले में जो कानून व्यवस्था है वह पहले से ही एक समस्या रही है. ऐसे में उनकी सबसे पहली और अहम प्राथमिकता शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है. साथ ही अपराध नियंत्रण करने के अलावा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना है.
संतोष सिंह इससे पहले दुर्ग, कोंडागांव, सुकमा और नारायणपुर जिले जैसे नक्सल क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. हाल ही में उनका तबादला नारायणपुर जिले से महासमुंद किया गया है.संतोष सिंह 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं