नगर पालिका सराईपाली द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने हेतु ... - CG Sandesh

नगर पालिका सराईपाली द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने हेतु व्यवस्था बैठक की गयी

26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने हेतु व्यवस्था बैठक अनुविभागीय अधिकारी नूपुर राशि पन्ना जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें पालिका अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पार्षदगण और सभी शिक्षण संस्थानों व शासकीय विभागों के सदस्य मौजूद थे , जिसमे 26 जनवरी हर्षोल्लास से कैसे मनाया जाए के लिए चर्चा हुई.

इसके अलावा अनुविभागीय अधिकारी महोदया के समक्ष वार्ड 08 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने लाल बहादुर शास्त्री नगर नवीन प्राथमिक शाला को रंग रोगन करवाने , शाला में स्वीपर उपलब्ध करवाने ,तथा शाला में शौचालय चालू करवाने , साथ ही साथ टाउन हॉल के सामने जर्जर सड़क के कारण उड़ रही धूल से स्थानीय लोगों व राहगीरों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की बात रखी. जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने आश्वाशन दिया जल्द समस्याओं का निराकरण किया जाएगा और तत्काल ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को निर्देशित भी किया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें