दर्दनाक हादसा : दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो जा गिरी खाई में,... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो जा गिरी खाई में, एक की मौत ... कई घायल

कोरबा. कोरबा से बनारस दर्शन करने जा रहे एक दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो का बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक हाइवा ने बोलेरो को ठोकर मार दिया है. 

जिसके बाद बनारस दर्शन करने जा रही दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फिट नीचे खाई में जा गिरी है. बोलेरो में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे. जिसमें से एक की मौत हो गई है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से एक कि हालत गंभीर है.

बता दें कि पूरा मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है. यहां एक हाइवा ने बोलेरो को ठोकर मार दी है. जिसमें कोरबा सीतामणी से बनारस दर्शन करने गए एक परिवार के साथ हादसा हुआ है. ठोकर लगने के बाद दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो 35 फिट नीचे खाई में जा गिरी.

इस घटना में 10 वर्षीय मासूम डाली उर्फ अशी की मौत हो गई है. तो वहीं, चालक समेत 8 लोग घायल हुए हैं. जिसमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पीड़ितों का हाल जानने के लिए करीबी परिजन कोरबा पहुंच रहे हैं. बस्ती में शोक की लहर छा गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें