संगठन का गमछा पहनाकर फ़ोटो खींच किया गया सोशल मीडिया में वायर... - CG Sandesh

संगठन का गमछा पहनाकर फ़ोटो खींच किया गया सोशल मीडिया में वायरल, नीलांचल के सदस्यता की खबर निराधार - हरिधन पटेल

युगल किशोर खूंटे के बाद भाजपा मंडल गढ़फुलझर के युवा मोर्चा मंडल मंत्री हरिधन पटेल ने नीलांचल की सदस्यता की खबर को निराधार बताया है।

हरिधन पटेल ने बताया कि विगत दिनों सोशल मीडिया और उनके साथियों के माध्यम से जानकारी मिली, कि मै किसी अन्य संगठन का सदस्यता ग्रहण किया हूँ, जो कि पूर्णत निराधार एवं असत्य है।

उन्होंने बताया कि वे निजी कार्य से बसना पहुंचे थे, जहां उन्हें नीलांचल के सदस्यों ने फोन कर बुलाया और जब वे वहां पहुंचे तो उन्हें संगठन का गमछा पहनाकर स्वागत है कहते हुए फ़ोटो खींचा गया और सोशल मीडिया में वायरल किया गया।

हरिधन पटेल ने बताया कि मैं नीलांचल का सदस्यता ग्रहण नही किया हूँ, मैं आजीवन भाजपा का समर्थक एवं सिपाही रहा हूँ। मैं सदैव सत्य निष्ठा से पार्टी हित में कार्य किया हूँ, और आगे भी करता रहूंगा । और वायरल समाचार का उन्होने खंडन किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें