सरायपाली : बस की ठोकर से मोटर साइकल सवार घायल. - CG Sandesh

सरायपाली : बस की ठोकर से मोटर साइकल सवार घायल.

सरायपाली थाना अंतर्गत शीतला मंदिर के सामने बस की ठोकर से मोटर साइकल सवार घायल. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

वासिफ साहिब ने पुलिस को बताया कि वह बस एंजेड का काम करता है. 03 जनवरी 2022 के लगभग रात्रि 11 बजे वह पठानिया ढाबा से अपनी मोटर सायकल जा रहा था शीतला मंदिर के सामने मेन रोड सरायपाली के सामने पहुंचा था कि उसके सामने से जा रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 ZE 1124 के चालक को बस क्रमांक CG 04 EA 0630 के चालक द्वारा वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से मोटर सायकल का चालक घायल होकर रोड में गिर गया जिसे चोट आई जिसे 108 एम्बुलेंस से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचाया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें