प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलेगा न... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलेगा नया गैस कनेक्शन

बीजापुर: प्रधानमंत्री विस्तारित उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए जिले के सभी गैस कनेक्शन संचालकों को शहरी एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर ईकेवाईसी करने के निर्देश जारी किए गए है। शहरी एवं ग्रामीणों को शिविर तिथि की सूचना हेतु ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में मुनादी करायी जाएगी, शिविर में 02 फोटोग्राफ, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, इनरालमेंट पर्ची, बैक खाते की फोटोकापी एवं राशन कार्ड लेकर उपस्थित होंगे, हितग्राहियों के लिए पर्याप्त संख्या में आवेदन गैस कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।

इस योजना के लिए बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवार पात्र होंगे। पात्र हितग्राहियों को शिविर के माध्यम से जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एलपीजी कनेक्शन, डबल बर्नर गैस स्टोव और प्रथम रिफिल सिलेंडर निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जिसके लिए जिला स्तर पर खाद्य विभाग एवं जनपद स्तर पर सीईओ जनपद पंचायत द्वारा मानिटरिंग की जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें