गोयल ग्रुप ने दो अस्पतालों को डोनेट किया ट्रॉमा एंबुलेंस, स... - CG Sandesh

गोयल ग्रुप ने दो अस्पतालों को डोनेट किया ट्रॉमा एंबुलेंस, सीएम बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय परिसर से सभी सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित दो नग एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत प्रदत्त दोनों एम्बुलेंस में से एक एम्बुलंेस उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर तथा एक एम्बुलेंस उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानुप्रतापपुर को प्रदाय किए गए हैं।

 एम्बुलेंस का उपयोग दोनों अस्पतालों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए किया जाएगा।मुख्यमंत्री  बघेल ने गोयल गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज के द्वारा प्रदत्त सहयोग की सराहना की और कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। इससे शासन के साथ सहयोग के लिए अन्य सामाजिक संगठन भी प्रेरित होकर आगे आएंगे। 

उन्होंने कहा कि बचाव ही सुरक्षा है। इसके मद्देनजर वर्तमान दौर में कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव के लिए हमें कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक बार फिर नये रूप में तेजी से फैलने लगा है।

यदि हम सब मिलकर इसके शुरूआती दौर में ही रोकथाम नहीं करेंगे तो इस बीमारी का फैलाव और कई गुना बढ़ जाएगा। इसलिए जरूरी है कि हम तुरंत सुरक्षा मानकों, सावधानी और अन्य जरूरी सभी उपायों का उपयोग शुरू कर दे।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें