सरायपाली : तोषगांव में सास बहू सम्मेलन का आयोजन  किया गया - CG Sandesh

सरायपाली : तोषगांव में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया

विकासखंड सरायपाली के ग्राम तोषगांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू ,विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे की उपस्थिति में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में अवगत कराते हुए जागरूकता पैदा करना है यहां पर उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थायी स्थायी विधि जैसे निरोध, मालाएन,छाया गोली, अंतरा इंजेक्शन बिना चीरफाड़ के पुरुष नसबंदी आपरेशन, महिला नसबंदी आपरेशन , जननी सुरक्षा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना ,आयुष्मान कार्ड इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया इस कार्यक्रम में आरएमए धामबाबू कुर्रे, सुपरवाइजर सुरेश पटेल, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक विमल सिदार, गीतांजलि सिदार ,सरपंच पदमिनी विशाल , आगनबाड़ी कार्यकर्त्ता व मितानिन उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें