सरायपाली नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सरायपाली नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना आज 3 जनवरी से भ्रष्टाचार के विरोध में उचित करवाई के मांग के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठ चुके हैं. अब देखते हैं सरकार इनकी मांगें सुनती है या नहीं.
हरदीप सिंह रैना ने ग्राम बलौदा में हुए शौचालय भ्रष्टाचार, जहां लगभग 200 शौचालय बनाए बगैर उनकी राशि आहरण कर ली गई और भ्रष्टाचार किया गया जिसकी जांच हेतु ग्राम बलौदा के ग्राम वासी स्टांप पेपर पर एफिडेविट कर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंप चुके हैं परंतु आज तक कार्यवाही शून्य है.
सभापति रैना ने बताया कि सरायपाली शहर में चुने हुए पार्षदों द्वारा नगर क्षेत्र की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है जो कि जांच का विषय है जिस पर कार्रवाई किया जाना अनिवार्य है, साथ ही साथ उनकी मांग है कि शिशुपाल गृह निर्माण समिति द्वारा गलत तरीके से भूमि का आवंटन किया जा रहा है और सारे नियम कानून को ताक पर रखकर गरीबों के हक की जमीन धनवान लोगो को आवंटित की जा रही है. बिना लैंड डायवर्शन के यह सब काम गैरकानूनी रूप से हो रहा है जिसकी जांच और समिति के अध्यक्ष और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है.
पार्षद रैना ने बताया कि विभागीय अधिकारी के कार्यालय में आम जनता और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी जाती है, जो कि आम जनता और चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान है. आईएएस अधिकारी ऐसा करके सराईपाली की जनता का अपमान कर रहे हैं उन्हें जनता के लिए अपने कार्यालय में कुर्सी लगवानी चाहिए.
जब तक उपरोक्त समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता या प्रशासन समस्या निराकरण हेतु लिखित में नहीं दे देता, तब तक हरदीप सिंह रैना द्वारा आमरण अनशन अनिश्चितकालीन तक चलता रहेगा.