400 केवी का टावर हुआ बेंड, संभाग भर में बिजली आपूर्ति बाधित - CG Sandesh

400 केवी का टावर हुआ बेंड, संभाग भर में बिजली आपूर्ति बाधित

कोरबा जिले के छुरी के पास 400 केवी का टावर बेंड हो जाने के कारण हसदेव ताप परियोजना से विद्युत आपूर्ति आज शाम से बाधित रहेगी जिससे संभाग भर में करीब 24 घंटे तक बिजली की समस्या हो सकती है। संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में आंशिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कर्मियों को टावर सुधार कार्य हेतु रवाना कर दिया गया है और कुछ देर में सुधार कार्य शुरू हो जाएगी।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छुरी के पास 400 केवी के पैनल चोरी हो जाने के कारण आज अचानक कारण एक ओर झुक गया और गिरने की संभावना है जिसके सुधार के लिए विद्युत आपूर्ति बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खनन उद्योग को विद्युत की आपूर्ति जारी रहेगी। विद्युत आपूर्ति में ज्यादा संकट न हो इसके लिए मध्यप्रदेश से भी सप्लाई ली जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें