नए साल की पार्टी में खंजर से हमला, युवक की मौत के बाद परिजनो... - CG Sandesh

नए साल की पार्टी में खंजर से हमला, युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के भिलाई में नए साल की पार्टी कर रहे दोस्तों के बिच अचानक विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ गया की एक युवक ने अपने ही दोस्त पर खंजर से हमला कर दिया.  भिलाई नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शक्ला ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के बगल से स्थित रेलवे कालोनी वार्ड 61 में उड़िया बस्ती के लड़के देर रात न्यू इयर की पार्टी कर रहे थे। सभी लड़के शराब के नशे में थे। रात 10 बजे के करीब आरोपी केतन उर्फ टोलू बाग (20 वर्ष) आया और प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू पिता सुरेश डोंगरे (19 वर्ष) का कॉलर पकड़कर पार्टी से किनारे ले गया. केतन ने प्रिंस को बहुत उड़ता है कहकर अपने जेब से खंजर निकाला और उसके सीने के दाहिनी तरफ वार कर दिया।

मृतक के परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़
घायल युवक को इलाज़ के लिए चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पर नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया. अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया. इसके बाद मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से तोड़फोड़ की शिकायत सुपेला थाना में की गई है, जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.

बस्ती के लोगों ने आरोपी घर की तोड़फोड़
हत्या की वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल हो गया है। बस्ती के लोगों ने एक राय होकर आरोपी केतन के घऱ पहुंचे और उसके घऱ को बुरी तरह से तोड़ डाला है। लोगों में इतना गुस्सा था कि पुलिस जब बीच बचाव करने आई तो उन्होंन पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें