युवती ने दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी बरामद - CG Sandesh

युवती ने दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी बरामद

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगा ली. मामले की सुचना पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमे युवती ने लिखा था – “मुझे लड़का पसंद नहीं था. फिर भी मेरी जबरदस्ती शादी कराई जा रही है. इसलिए मैं अपनी जान दे रही हूं.”

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की शादी महासमुंद के किसी लड़के के साथ होने वाली थी. इसके लिए परिजनों ने महीनेभर पहले ही उसका सगाई भी कर दिया था. पता चला है कि सगाई के बाद से वह घरवालों को शादी के लिए मना कर रही थी. मगर परिजनों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसकी सगाई कर दी. जिसके बाद युवती ने दुपट्‌टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और परिजनों को सौंपा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें