विभिन्न विभागों में निकली बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन - CG Sandesh

विभिन्न विभागों में निकली बम्पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

एसएससी ने CGL के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस के मुताबिक़ अभ्यर्थी 23 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

SSC CGL- 2021 टीयर-1 एग्जाम कम्प्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में अप्रैल 2022 में आयोजित होगा. इस दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और संगठनों में खाली पड़े ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा

इन पदों पर होगी भर्ती
एसएससी सीजीएल 2022 के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें सब इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट सी, यूडीसी, असिस्टेंट, अकाउंटेंट, ऑडिटर, जेएसओ, इंस्पेक्टर, एएसओ, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर जैसे तमाम पद शामिल हैं.

आयु सीमा
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. जबकि न्यूनतम आयु 18/20 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा पद के अनुसार भिन्न-भिन्न हो सकती है.

अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई नोटिफिकेशन देखें.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन – Download

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें