महासमुंद जिले को निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ 13 लाख रुपए की स्वीकृति
राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजना अंतर्गत जिले के महासमुंद ब्लाक के 5 गांव, बागबाहरा ब्लाक के 8, पिथौरा के 5, बसना एवं सरायपाली ब्लाक के 7-7 गांवों में सीसी रोड़, तालाब, पचरी, निर्मलाघाट, मुक्तिधाम, रंगमंच, सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
इन कार्यों के प्रथम किश्त के रूप में 45 लाख 40 हजार रुपए की राशि संबंधित पंचायतों को प्रदाय की गई है।
महासमुंद ब्लाक के ग्राम खरोरा, बावनकेरा, बड़गांव, कर्राडीह एवं खड़ऊपारा, बागबाहरा ब्लाक के डूमरपाली, जुनवानी कला, खट्टी, मोंगरापाली स, सम्हर, टेमरी, करहीडीह एवं कलमीदादर, पिथौरा ब्लाक के ठकुरदिया खुर्द, अट्ठारहगुड़ी, रामपुर, सुखीपाली एवं छिंदौली, बसना ब्लाक के लंबर, टांगापासा, गढ़गांव, सलखण्ड, कोटेनदरहा एवं सनबहाली, सरायपाली ब्लाक के जोगनीपाली, अमरकोट, बोड़ेसरा, गिरसा, तिलाईपाली, खपरीडीह एवं केंदुढार के लिए कार्य स्वीकृत किए गए है।