स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, मृत नवजात को उठा ले गया... - CG Sandesh

स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही, मृत नवजात को उठा ले गया कुत्ता... मचा हड़कप

कोरियाः मनेन्द्रगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही की इंतेहा की तस्वीर सामने आई है। यहां एक कुत्ता मृत नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से उठाकर ले गया। अस्पताल के नर्स,नवजात के परिजन और दूसरे लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कुत्ते से मृत नवजात को छुड़ाया। 

ये तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और हैरान भी करती है। जिस संभाग से खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आते हो ऐसी तस्वीर सामने आना यह बतलाता है कि अस्पताल की व्यवस्था का आलम क्या है। घटना 26 दिसम्बर की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि प्रसव कक्ष का दरवाजा खुला रह गया था इसलिए ये सब हुआ। अस्पताल में अब हड़कंप मचा हुआ है। जांच के लिये टीम बना दी गई है। स्टाफ नर्स का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नही है। भाजपा नेता इसे गम्भीर लापरवाही बता रहे है। वही BMO दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की बात कह रहे है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें