सड़क पर बिछी बर्फ की चादर, छत्तीसगढ़ में दिखा शिमला जैसा नजारा... - CG Sandesh

सड़क पर बिछी बर्फ की चादर, छत्तीसगढ़ में दिखा शिमला जैसा नजारा.

सरगुजा संभाग में मंगलवार की शाम तेज गरज-चमक के साथ जमकर बारिश हुई. प्रतापपुर ब्लॉक के कई क्षेत्रों व अन्य स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई, बारिश व बर्फीली हवाओं के कारण यहाँ ठंड भी काफी बढ़ गई है.

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को 4 से 5 बजे के बीच प्रतापपुर के धरमपुर व पोड़ी इलाके में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. ओलावृष्टि  से सड़क पर बर्फ की चादर बिछ गई.

इलाके में हुई भारी बर्फबारी ने आम लोगों को चौंका कर रख दिया. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वे सूरजपुर में रह रहे हैं. पूरा नजारा शिमला की तरह लग रहा था. हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी. इस बर्फबारी से किसान भले ही परेशान हो लेकिन आम लोग काफी उत्साहित दिखे.

इसके पहले ही छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और ओले की चेतावनी जारी की थी. जहाँ खेत-खलिहानों के अलावा घरों की छतों व छप्परों पर भी आधा फीट बर्फ की चादर बिछी दिखी. इस दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोग ओलों के साथ मस्ती करते नजर आए. और  कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें