उचित मूल्य की दुकान के पास चावल की अवैध खरीदी के खिलाफ की गई... - CG Sandesh

उचित मूल्य की दुकान के पास चावल की अवैध खरीदी के खिलाफ की गई कार्रवाई

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिनियम में शासन ने चावल के हस्तांतरण पर रोक लगाई है। आज स्थानीय सुभाषनगर वार्ड में स्थित उचित मूल्य की दुकान के समीप भावन रोहरा द्वारा पीडीएस के चावल की खरीदी करते पाए जाने पर पंचनामा कर जब्ती की कार्रवाई की गई। उक्त व्यक्ति के द्वारा 17 रुपये प्रतिकिलो के मान से चावल पीडीएस सेंटर से खरीदा जाना स्वीकार किया गया।

इसके अलावा उनके घर और गोदाम का मुआयना किए जाने पर 18 क्विंटल चावल अतिरिक्त पाया गया। संयुक्त दल के द्वारा संबंधित के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विधिवत् कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो शासन को लगातार इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिनियम में संशोधन किया गया है और ऐसा करते पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीम धमतरी, तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें