बसना : सूने मकान का दरवाजा तोड़कर 35 हजार की चोरी. - CG Sandesh

बसना : सूने मकान का दरवाजा तोड़कर 35 हजार की चोरी.

थाना बसना अंतर्गत बंसुलाडीपा में सूने मकान का दरवाजा तोड़कर 35 हजार की चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नीरज कुमार दास ने पुलिस को बताया कि वह 25 दिसम्बर 2021 के अपने परिवार के साथ अपने गांव सलडीह गया था । 26 दिसम्बर 2021 को करीब 13.30 बजे वापस आया व मेन गेट का दरवाजा खोलकर अंदर गया । घर के सामने का दरवाजा को देखा तो ताला टूटा हुआ था व दरवाजा अंदर से बंद था वह  पिछे तरफ जाकर देखा तो पिछे का दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त था व आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था तब वह अपनी पत्नी को बुलवाया व चेक किया । चेक करने पर आलमारी के अंदर रखे चांदी का पायल, सोने का मंगल सूत्र, चांदी का चाबी छल्ला, सोने की फुली, चांदी की बिछिया 06 जोडी, चांदी का चुडा 01 जोडी, सोने का लाकेट 01 नग, कांस की थाली, लोटा व जागर 01 -01 नग व नगदी रकम 2000 /- रू कुल जुमला करीब 35,500/- रू नही था । कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें