पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर... - CG Sandesh

पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे सहित 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज ...

राजनादगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे और जिला पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ खैरागढ़ थाने में FIR दर्ज हुई. बीते 23 दिसंबर को खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव के मतगणना के दौरान विक्रांत सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. 

बीते 23 दिसंबर को खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव के मतगणना के दौरान विक्रांत सिंह सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. मतगणना स्थल में घुसकर तोड़फोड़ किया था.

दरअसल, खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के 20 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही थी. चुनाव परिणाम आते गए और स्थिति भी स्पष्ट होती गई थी, जिसमें 20 में से 10 सीट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और 9 सीट कांग्रेस के पक्ष में चली गई.

वहीं वार्ड नंबर 4 की एक सीट पर दोनों प्रत्याशी को मिले मतों में बराबरी होने के चलते फैसला आना बाकी रहा. खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रत्याशी को 387 वोट ही मिले थे, जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच टाय हो गया था.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें