दुर्गा मंदिर से सोने-चांदी सहित दानपेटी के पैसे लेकर भागे चो... - CG Sandesh

दुर्गा मंदिर से सोने-चांदी सहित दानपेटी के पैसे लेकर भागे चोर

बिलाईगढ़: भटगांव नगर के दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने मंदिर के पीछे बनी रोशन दान से प्रवेश कर माता की चांदी की मुकुट, सोने-चांदी के जेवरात मूर्ति सहित दानपेटी में रखे नगद 4 हज़ार रुपये ले गए. इस तरह लगभग 27 हजार 300 रुपए की चोरी हुई. शनिवार की सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो चोरी होने की घटना की जानकारी हुई. घटना के पश्चात मंदिर के पुजारी भटगांव थाना पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कराते चोरी की घटना की जानकारी दी. भटगांव थाना चोरी का मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात चोरों की पता-तलाश में जुट गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें