कोरबा : हाथियों के हमले में महिला की मौत,सहायता राशि  25 हजा... - CG Sandesh

कोरबा : हाथियों के हमले में महिला की मौत,सहायता राशि 25 हजार रुपये

कोरबा/  जिले में एक गांव में पहुंचे जंगली हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। हाथियों ने इस दौरान मकानों को भी नुकसान पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत तुमबहरा गांव में बृहस्प​तिवार देर रात जंगली हाथियों के हमले में बुध कुंवरिया (70) नामक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि वन विभाग को जानकारी मिली है तुमबहरा गांव में बीती रात हाथियों का दल पहुंचा और घरों को नुकसान पहुंचाने लगा। उन्होंने कहा कि जब इसकी जानकारी गांव निवासी रामस्वरूप को मिली तब वह पत्नी को लेकर वहां से भाग गया और भागने से पहले रामस्वरूप ने अपनी बुजुर्ग मां बुध कुंवरिया को पुआल के ढेर ​में छिपा दिया।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ देर बाद हाथियों का दल पुआल के ढेर के पास भी भी पहुंच गया और जब बुध कुंवरिया ने भागने की कोशिश की तो वह गिर गई तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने कहा कि जब वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तो घटनास्थल के लिए विभाग के दल को रवाना किया तथा घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि महिला के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष राशि 5.75 लाख रुपये औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें