जनपद सदस्य निलय कश्यप ने सिवनी मे कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
बस्तर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी मे जगार उत्सव समिति के द्वारा लक्ष्मी जगार के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया है जिसका शुभारंभ गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर जनपद सदस्य बस्तर निलय कश्यप (नानू) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।प्रतियोगिता का प्रथम ईनाम 31333 एवं द्वितीय ईनाम 21051 क्रमशः मा. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप एवं सरपंच ग्राम पंचायत सिवनी सूलधर बघेल की ओर से है।
निलय कश्यप ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन मे बहुत मह्त्व है खेलने से शारीरिक और मानसिक रूप से हम स्वस्थ रहते है। वर्तमान समय मे हमारे ग्रामीण अंचलों मे कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बहुत हो रहा है जिसमें खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल , सुलधर बघेल सरपंच ग्राम - सिवनी , धनुर्जय नेताम उपसरपंच सिवनी , द्वारिका दीवान , बलसिंह ठाकुर , डमरू मौर्य , पुरन बघेल , त्रिलोक कश्यप , दिनु राम , जयराम बघेल, बंसी , रूपधर कश्यप , भुवनेश्वर बघेल , पुरन मौर्य, प्रेम कश्यप , बनवासी पटेल , मंगल , उमाकांत दीवान, जयमन एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।