नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा: 16 और 17 दिसंबर खुला रहेगा कर... - CG Sandesh

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा: 16 और 17 दिसंबर खुला रहेगा करेक्शन विंडो

कोरबा : जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा तहसील कटघोरा में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए प्राप्त आवेदनों में त्रुटि सुधार के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो 16 और 17 दिसंबर को खुला रहेगा। 

जिन अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में लिंग, वर्ग, परीक्षा का माध्यम आदि के संबंध में अगर कोई त्रुटि को तो ऐसे आवेदक अपने आवेदन में सुधार कार्य कर सकते हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

त्रुटि सुधार एवं आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 30 अप्रेल 2022 को आयोजित की जाएगी। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि 16 और 17 दिसंबर को विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदनों में केवल त्रुटि सुधार कर सकेंगे, नए आवेदन नहीं भरे जाएंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें