आईटीआई बेमेतरा मे रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

आईटीआई बेमेतरा मे रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

छ.ग. शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, बेमेतरा में सत्र 2021-22 एवं 2021-23 में दिनांक 30.11.2021 के पश्चात व्यवसाय-डीजल मेकेनिक (एनसीवीटी, एससीवीटी) में रिक्त सीटों को संस्था स्तर पर प्रवेश से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त सीटों में प्रवेश के इच्छुक आवेदकों से 16 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। रिक्त सीटों पर केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदनों पर प्रवेश हेतु विचार किया जावेगा जो 16 से 19 दिसम्बर 2021 की अवधि में ऑन लाइन आवेदन किये हों। पूर्व में पंजीकृत आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। ऑनलाइन आवेदन रजिष्ट्रेशन हेतु पूर्वानुसार सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये रु. 50/- तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिये रु. 40/- निर्धारित है। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइड cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें