स्कूलों की नई शुरुआत ... बच्चों को बैग के बोझ से मिली आजादी,... - CG Sandesh

स्कूलों की नई शुरुआत ... बच्चों को बैग के बोझ से मिली आजादी, केवल कॉपी और पेन लेकर आते हैं स्कूल

बलरामपुर / बच्चो के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। चन्द्रनगर संकुल केंद्र के 8 स्कूलों में कोई भी बच्चा स्कूल बैग लेकर नहीं आता। स्कूल के हर कक्षा में एक अलमारी रखी गई है जिसमें बच्चे अपनी अलग-अलग विषयों की किताबें यहां रखते हैं। 

अलमारी के ऊपर बकायदा बच्चों के नाम लिखे होते हैं। स्कूलों की तरफ से बच्चों को किताबों के दो सेट दिए गए हैं एक स्कूल के लिए दूसरा घर के लिए बैग के टेंशन से मुक्ति मिलने से बच्चे खासे खुश हैं।

चंद्रनगर संकुल केंद्र के प्रभारी ने बताया कि पहले पुरानी किताबों को रद्दियों के भाव में बेच दिया जाता था अब उसका एक सेट बनाकर बच्चों को प्रदान किया गया है। साथ ही टाई बेल्ट और आईडी कार्ड भी अभिभावकों के सहयोग से बच्चों को प्रदान किया गया है। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे दूसरे स्कूलों में भी लागू करने की बात कही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें