हॉस्टल में मच्छरदानी के फंदे पर लटकती मिली छात्रा की लाश   - CG Sandesh

हॉस्टल में मच्छरदानी के फंदे पर लटकती मिली छात्रा की लाश

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम परिसर में जैन गर्ल्स हॉस्टल एक छात्रा ने मच्छरदानी के फंदे से हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली. छात्रा 10वीं की छात्रा थी. छात्रा हाल ही में 2 दिसंबर को जगदलपुर घर से वापस आई थी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा छोटी बहन के साथ हॉस्टल में रहती थी. सुबह छोटी बहन क्लास अटेंड करने के लिए चली गई. नाबालिग छात्रा पढ़ाई की बात कहकर हॉस्टल के रूम में रह गई. छोटी बहन क्लास से वापस आयी तो दरवाजा बंद था फिर दरवाजा तोड़ कर देखा तो मच्छरदानी की रस्सी को फंखे से बांधकर नाबालिग छात्रा फांसी पर लटकी हुई थी. पुलिस ने पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें