पटेवा : ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार... - CG Sandesh

पटेवा : ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 10 दिसम्बर 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि माखन लाल यादव चिरको मानपुर रोड में पटेल के खेत के पास पीपल पेड के नीचे ग्राहको को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर चिरको से मानपुर रोड पटेल खेत के पास पीपल पेड के नीचे घेराबंदी कर दबिश देकर रेड कार्यवाही किया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा माखन लाल यादव पिता पुनीत राम यादव उम्र 42 साल साकिन चिरको, थाना पटेवा जिला महासमुंद छ0ग0 को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथों पकडा गया, जिसके कब्जे से 03 नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाऊच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें