जहरीले वनस्पति के चपेट में आये हॉस्टल के बच्चे, हॉस्टल अधीक्... - CG Sandesh

जहरीले वनस्पति के चपेट में आये हॉस्टल के बच्चे, हॉस्टल अधीक्षक निलंबित

जशपुर जिले के एक बालक आश्रम में पढ़ने वाले 10 बच्चे जहरिले वनस्पति के चपेट में आ गये जिससे उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखण्ड के रंगपुर पहाड़ी काेरवा बालक आश्रम अधिक्षक की लापरवाही की वजह से बच्चे आश्रम छाेड़कर जंगल की तरफ निकल गये थे और जंगल में भेलवा नामक फल के सर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि घटना के बाद भी आश्रम अधिक्षक ने बच्चों का इलाज तक नही करवाया.

एसडीएम ने टीम भेजकर मामले की जांच करवाई और बच्चों का बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज करवाया. जिला कलेक्टर ने छात्रावास आश्रम मे लापरवाही बरते जाने पर आश्रम अधीक्षक संतोष कुमार तिग्गा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है. वहीं आश्रम अधीक्षक संतोष कुमार तिग्गा, सहायक शिक्षक (एल.बी.) को पद से हटाते हुए 01 इंक्रीमेंट रोकने की अनुशासनात्मक कार्यवाही के साथ शैक्षणिक कार्य के लिए विद्यालय भेज दिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें