बसना: वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर मड़ई मेला का हुआ आयोजन - CG Sandesh

बसना: वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर मड़ई मेला का हुआ आयोजन

बसना: सर्व आदिवासी महासंघ बसना द्वारा शुक्रवार 10 दिसंबर को वीर मड़ई मेला एवं छत्तीसगढ़ की विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शहीद वीरनारायण सिंह चौक बसना में आयोजित किया गया है। ज्ञात हो कि पांच वर्ष पूर्व बसना के मुख्य चौक में शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा को हटाए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं सर्व आदिवासी समाज ने त्वरित प्रतिक्रिया के साथ 30 जनवरी 2017 को बसना में जबर गोहार आंदोलन कर शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाई थी।

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं सर्व आदिवासी समाज ने लगातार शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ी और उसमें जीत हासिल की, जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़िया समाज का भरपूर सहयोग रहा। 10 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार को शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद कांस्य की प्रतिमा स्थल पर वीर मड़ई मेला मनाया गया । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे आदिवासी सांस्कृतिक भवन अरेकेल डीपा बसना से हजारों की संख्या में महारैली निकाल कर तथा छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति पंथी नृत्य, राउत नाचा का आकर्षक केंद्र रहा । यह कार्यकम सर्व आदिवासी महासंघ बसना और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेतृत्व में वीर मडई का कार्य्रकम संपन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें