पटेवा : सेलून दुकान में रखे छुरा से गले पर हमला.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बावनकेरा में सेलून दुकान में रखे छुरा से गले पर हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
मनोज सेन ने पुलिस को बताया कि ग्राम बावनकेरा में सेलुन का दुकान है. दुकान में वह एवं उसका छोटा भाई ओमकार सेन दोनो काम करते है. 06 दिसम्बर 2021 को सुबह करीब 08-00 बजे उसका छोटा भाई सेलुन दुकान खोलने गया था दुकान खोलकर काम कर रहा था उसी समय ग्राम बावनकेरा का सतीश ध्रुव दुकान मे रखे दाढी बनाने के उस्तरा को उठाकर उसके भाई के साथ मां बहन की गाली गुप्तार कर उस्तरा से मारपीट कर चोट पहुंचाया है तथा जान से मारने की धमकी दी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें