महासमुंद: अलग-अलग घटनाओं में 2 ने की आत्महत्या
जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 ने आत्महत्या कर ली.
पहली घटना सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम छातामहुवा की है. जहाँ एक महिला ने 7 दिसम्बर की शाम करीब 5 बजे अज्ञात कारण से फांसीं लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया गया मृतिका जानकी साहु पति सुखदेव उम्र 46 साल ग्राम छातामहुवा की निवासी थी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मार्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
दूसरी घटना जिला अस्पताल महासमुंद की है. जहाँ 7 दिसंबर की सुबह करीब 6:20 बजे व्यक्ति ने अज्ञात कारण से फांसीं लगा ली.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक केवल राम पिता तीरथ राम वडेकर उम्र 35 साल ग्राम भलेशर का निवासी था. पुलिस को घटना सम्बन्धी सूचना जिला अस्पताल महासमुंद के वाहन चालक आत्मा राम साहु पिता संतराम ने दी. जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें