फांसी के फंदे पर लटकता मिला शिक्षक का शव - CG Sandesh

फांसी के फंदे पर लटकता मिला शिक्षक का शव

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने घर पर फांसी लगा ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां जमीन पर पड़ा एक सुसाइड नोट मिला. इसमें टीचर ने मर्जी से जान देने की बात लिखी है. आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बरपाली निवासी मोहन पराशर (45) ढनढनी गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे. बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के उनकी पत्नी और बच्चे खेत में पानी देने के लिए चले गए. सुबह करीब 6:45 बजे लौटे तो देखा कि मोहन का शव म्यार में लगी कमानी से लटका हुआ था. उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई.

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें लिखा है कि जा रहा हूं मैं, किसी की कोई गलती नहीं है. सारी जिम्मेदारी मैं खुद लेता हूं. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है. साथ ही शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. घटना के दौरान बाकी परिजन घर में ही थे, लेकिन उन्हें पता नहीं चला. पुलिस इसे लेकर परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल अभी कुछ स्पष्ट नहीं है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें