बिना लाइसेंस के संचालित दो कृषि केंद्र सील - CG Sandesh

बिना लाइसेंस के संचालित दो कृषि केंद्र सील

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा अवैध तरीके से संचालित कृषि केंद्रों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग के डिप्टी डारेक्टर एमडी डड़सेना के मार्गदर्शन पर बोड़ला विकासखंड के बैजलपुर में बिना लाइसेंस के संचालित भूमि कृषि केंद्र को जांच कर सील किया गया। वही बैजलपुर में ही महामाया कृषि केंद्र से रिकार्ड न मिलने के कारण जब्ती की कार्रवाई की गई। इस प्रकार जिले में लगातार कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित दवाई दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा खरीफ सीजन में अवैध रूप से संचालित 12 कृषि केन्द्रों पर कार्रवाई की गई है। रबी फसल के सीजन में 2 कृषि केन्द्रों के उपरी कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें