बसना : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत. - CG Sandesh

बसना : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत.

थाना बसना अंतर्गत पिरदा मोड के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नयन राणा ने पुलिस को बताया कि 04 दिसम्बर 2021 को उसके पिताजी सूरज राणा पिता भागबतिया राणा उम्र 50 साल निवासी बोईरडीह सुपर स्प्लेंडर मो0सा0 से पिरदा समान लेने गया हुआ था समान लेकर करीबन 15.20 बजे ग्राम गोडमर्रा पिरदा मोड के पास पहुंचा था तभी किसी अज्ञात वाहन का आरोपी चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके पिताजी को एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी का सिर का बीच हिस्सा फट जाने से मौके पर ही मौत हो गया तथा मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर जिसका नंबर उसे याद नही है वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें