शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में किया गया वाणिज्य परिषद का गठन
सरायपाली: स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य डॉ ए. एल. पटेल के मार्गदर्शन और वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष गायत्री प्रसाद पटेल के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी यू. के. बरिहा की उपस्थिति में वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। सर्वप्रथम विद्या की देवी सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन गुणाक्रमानुसार किया गया। अध्यक्ष किशन पटेल एमकॉम तृतीय सेमेस्टर उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बीकॉम तृतीय वर्ष सचिव , दिव्या साव एमकॉम तृतीय सेमेस्टर, कुशमोती एमकॉम प्रथम सेमेस्टर एवं कोषाध्यक्ष आफसा जबि बीकॉम द्वितीय वर्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य में सोनल गुप्ता राज सुरजाल, नवीन कुमार जोगी, रूशाली सलूजा, आदित्य ग्वाल,आर्यन ताणी, लीलाधर जगत, कमलेश भाई, भूमिसुता साव,भुमिका जगत का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया उद्बोधन की कड़ी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ए.एल.पटेल ने कहा यह महाविद्यालय इस अंचल का बहुत पुराना महाविद्यालय है जो 1972 से लेकर आज तक शिक्षा के प्रति अग्रणी रहा है 1 अक्टूबर 1986 को महाविद्यालय का शासकीयकरण होने पर यहां पर वाणिज्य की कक्षाएं संचालित हुई, जो कुछ कारणों से महाविद्यालय में वाणिज्य की कक्षाएं स्थगित हो जाने के कारण अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था बाधित रहा। जिसका लाभ यहां के विद्यार्थियों को नहीं मिल पाता था जिसके परिणाम स्वरुप वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी अध्ययन हेतु 20 किलोमीटर दूर शासकीय महाविद्यालय बलौदा और रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली में अध्ययन के लिए जाते जाते थे इस महाविद्यालय में पहले एम.कॉम.की कक्षाएं सत्र 2014- 2015 से प्रारंभ किया गया तथा बाद में बीकॉम की कक्षाएं सत्र 2018- 19 से संचालित हो रही है।