पिथौरा: करंट से जंगली सुअर का शिकार, 2 गिरफ्तार 1 फरार - CG Sandesh

पिथौरा: करंट से जंगली सुअर का शिकार, 2 गिरफ्तार 1 फरार

पिथौरा: सोनाखान वन परिक्षेत्र में गुरुवार को जंगली सुअर के शिकार के दो आरोपियों को वनकर्मियों ने पकड़ा है. वहीं शिकार में शामिल एक अन्य आरोपी फरार होने में सफल हो गया. बहरहाल, वन विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी की तलाश में जुट गया है.

जानकारी के अनुसार असनीद बीट के कक्ष क्रमांक 212 के समीप खेत में जंगली सुअर के शिकार के लिए शिकारियों ने जीआई तार फैलाकर रखा था. इस करंटयुक्त तार में फंसकर एक जंगली सुअर मारा गया था. बाद वन विभाग को घटना की सूचना मिलते ही पतासाजी कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें