विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 6 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का ... - CG Sandesh

विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 6 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जगदलपुर: प्रर्वतन कक्ष द्वारा सोमवार 6 दिसंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मंे सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से बजाज आलियांस लाईफ इंश्युरेंस कंपनी में रिक्त 65 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रर्वतन कक्ष के उप संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से सीनियर सेल्स मैनेजर के 10 पद, सेल्स मैनेजर के 10 पद, असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के 10 पद, एजेंसी सेल्स ऑफिसर के 10 पद और इंश्युरेंस कंसलटेंट के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सीनियर सेल्स मैनेजर हेतु न्यूनतम 12 माह का अनुभव रखने वाले स्नातक, सेल्स मैनेजर हेतु न्यूनतम 6 माह का अनुभव रखने वाले स्नातक अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं। असिस्टेंट सेल्स मैनेजर हेतु न्यूनतम योग्यता स्नातक उत्तीर्ण, एजेंसी सेल्स ऑफिसर हेतु न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण और इंश्युरेंस कंसलटेंट हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें