शराबी पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर की पति की हत्या, फिर रात भर... - CG Sandesh

शराबी पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर की पति की हत्या, फिर रात भर बैठी रही लाश के पास.

कोरबा  जिले में पत्नी ने अपने ही पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. और फिर रातभर उसके ही लाश के पास बैठे रही. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसने बताया कि साहब मैंने ही अपने पति को मार डाला है. बताया गया कि खाना परोसने के विवाद में बीवी ने पति की हत्या कर दी.

मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना के देवपहरी गांव में बासिक तिर्की (40) और उसकी बीवी आरिन बाई रहते थे. मंगलवार रात को दोनों पर घर पर ही थे। इस दौरान दोनों के बीच खाना परोसने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आरिन बाई ने पास में रखा डंडा उठाया और बासिक के सिर पर कई वार किए. जिससे वह वहीं पर गिर गया, सिर से काफी खून बह गया था. जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त आरिन के दोनों बच्चे अपने नानी के घर गए हुए थे.

बताया गया जिस वक्त आरिन बाई ने इस वारदात को अंजाम दिया, तब उसने शराब पी रखी थी. पति-पत्नी दोनों शराब पीने के आदी थे. इसी के चलते दोनों ने खाना खाने के पहले शराब पी थी. उसी वक्त बासिन का दोस्त वहां पर पहुंचा था. दोस्त ने बताया कि वह भी बीच बचाव करने के लिए गया था. मगर आरिन ने उस पर भी डंडा चला दिया. हमले में वह भी घायल हुआ है. घटना के बाद आरिन बाई पूरी रात शव के पास ही बैठी रही.

पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है. और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें