चुनाव कार्य मे गंभीर लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी तहसीलदार... - CG Sandesh

चुनाव कार्य मे गंभीर लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी तहसीलदार निलंबित

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर संदीपान ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर मोहन लाल झारिया प्रभारी तहसीलदार, थानखम्हरिया एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 को निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण छ.ग. सिविल सेवा आचरण (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) अधिनियम 1966 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड क्रमांक 11 मे उपचुनाव के लिए प्रभारी तहसीलदार थानखम्हरिया को रिटर्निंग ऑफिसर के रुप मे दायित्व सौंपा गया था। निलंबन अवधि में मोहन लाल झारिया, नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला बेमेतरा में रहेगा तथा नियमानुसार निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। मोहन लाल झारिया का निलंबन होने के कारण हेमंत कुमार पैकरा, तहसीलदार को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार थानखम्हरिया के पद पर पदस्थ किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें