कोरबा : शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे डीजल माफिया.... - CG Sandesh

कोरबा : शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे डीजल माफिया.. साजिश के तहत मामूली वारदात को दे रहे गैंगवार का नाम.. पुलिस अधीक्षक की छवि धूमिल करने का रच रहे षड्यंत्र….

जब से कोरबा ज़िले में वर्तमान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल कोरबा ज़िले में कप्तान बनकर आए है। तब से अवैध कारोबारियों और चोरों के खाने के लाले पड़े हुए है। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा लगातार कबाड़ चोरों, डीज़ल चोरों, कोयला चोरों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

अभी कुछ दिन पूर्व ही एस पी साहब ने डीज़ल माफिया साजिद खान का नाम गुंडा बदमाश लिस्ट में डाल दिया गया है और कई आपराधिक मामलों पर उसकी खोजबीन जारी है। साजिद खान ने पुलिस अधीक्षक साहब की छवि को ख़राब करने के लिए और साजिद खान ने जानबूझकर और एक सोची समझी साज़िश के तहत अपने अन्य साथियों गोपु पांडेय, गुल्ली नंदा और अतुल मिश्रा के साथ मिलकर अपने ही एक गुर्गे सुमित चौधरी को खुद ही चोट लगा कर जबरन ही शहर का माहौल ख़राब करने और एस पी साहब की बेदाग़ छवि को ख़राब करने की कोशिश की जा रही है। जबकि वारदात को अंजाम देने वाले लगभग चार महीनों से शहर में ही नहीं हैं,  कही ना कही डीज़ल का कारोबार बंद होने की चिड़ के कारण ही यह सब स्तिथि निर्मित हो रही है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें